निरंकारी संत समागम के लिए भोडवाल माजरी स्टेशन पर चार एक्सप्रेस ट्रेनों का दो मिनट का अस्थाई ठहराव , देखें शेड्यूल

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : दक्षिण पूर्व रेलवे ने 79वें वार्षिक अंतरराष्ट्रीय निरंकारी संत समागम में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक बड़ा फैसला लिया है। रेलवे द्वारा चार प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों को भोडवाल माजरी स्टेशन पर दो मिनट का अस्थाई ठहराव देने का निर्णय लिया गया है। यह व्यवस्था 30 सितंबर से 31 अक्टूबर 2026 तक लागू रहेगी। कोलकाता स्थित दक्षिण पूर्व रेलवे मुख्यालय से जारी सूचना के अनुसार 4 ट्रेनों का ठहराव तय किया गया है।

जम्मू तवी – टाटानगर एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 18102): यह ट्रेन 30 सितंबर 2026 से भोडवाल माजरी स्टेशन पर सुबह 04:24 बजे पहुंचेगी और 04:26 बजे रवाना होगी।
टाटानगर – जम्मू तवी एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 18101): यह ट्रेन 30 सितंबर 2026 से रात 22:25 बजे भोडवाल माजरी पहुंचेगी और 22:27 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
जम्मू तवी – संबलपुर एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 18301): यह ट्रेन 29 सितंबर 2026 से शुरू होकर स्टेशन पर तड़के 04:24 बजे पहुंचेगी और 04:26 बजे प्रस्थान करेगी।
संबलपुर – जम्मू तवी एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 18309): यह ट्रेन 29 सितंबर 2026 से रात 22:25 बजे भोडवाल माजरी पहुंचेगी और 22:27 बजे रवाना होगी।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।