


Hazaribagh Firing Retired Teacher : हजारीबाग में रविवार की सुबह एक सनसनीखेज वारदात से हड़कंप मच गया। रिटायर्ड शिक्षक रामदेव मेहता रोज की तरह सुबह टहलने निकले थे। लेकिन घर से महज 300 मीटर दूर पहुंचते ही उनकी जिंदगी खतरे में पड़ गई।
बताया जा रहा है कि सैलून के पास अचानक एक बाइक सवार पहुंचा और रामदेव मेहता पर लगातार दो राउंड फायरिंग कर दी।





एक गोली सीधे उनकी छाती में लगी, जबकि दूसरी गोली निशाने से चूक गई। गोली लगते ही वे गंभीर रूप से घायल हो गए और हमलावर मौके से फरार हो गया।
आसपास के लोगों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें रिम्स, रांची रेफर कर दिया गया।
अब इस वारदात ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं—आखिर रिटायर्ड शिक्षक को ही क्यों बनाया गया निशाना? बाइक सवार हमलावर कौन था? और क्या इस हमले के पीछे कोई पुरानी रंजिश थी?
फिलहाल पुलिस इन सवालों के जवाब तलाश रही है और पूरे मामले की जांच जारी है।
