उत्तर पश्चिम दिल्ली में ट्रक ने ई-रिक्शा और मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, एक व्यक्ति की मौत

दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 28 में ट्रक ने ई-रिक्शा और मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, हादसे में 35 वर्षीय बलबीर सिंह की मौत और दो लोग घायल हुए।

Neeral Prakash
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली: उत्तर पश्चिम दिल्ली के रोहिणी में एक ट्रक ने एक ई-रिक्शा और एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे 35 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई और कम से कम दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
हादसा रविवार रात रोहिणी सेक्टर 28 के पास हुआ।

दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि उनमें से एक की पहचान बलबीर सिंह (35) के रूप में हुई है, जिसने महर्षि वाल्मिकी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि ट्रक चालक लापरवाही से गाड़ी चला रहा था और शराब के नशे में लग रहा था।
पुलिस ने बाद में चालाक को पकड़ लिया, जिसकी पहचान 55 वर्षीय मुन्ना लाल के रूप में हुई।

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।