छात्रों के मुद्दे पर भाजपा का जोरदार प्रदर्शन! जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षाओं की सीबीआई जांच और एफआइआर वापस लेने की मांग

जमशेदपुर में भाजपा ने JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित धांधली की CBI जांच और छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग को लेकर उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: छात्र हितों को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर ने मंगलवार को साकची स्थित उपायुक्त कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने किया। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जेपीएससी-जेएसएससी की विभिन्न परीक्षाओं में कथित धांधली की CBI जांच कराने और छात्रों पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने की मांग उठाई।

प्रदर्शन में पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी, प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह, पूर्व विधायक मेनका सरदार समेत कई वरिष्ठ नेता, जिला पदाधिकारी, मोर्चा एवं मंडल अध्यक्ष और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम के बाद भाजपा महानगर के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम ज्ञापन ADC को सौंपा। ज्ञापन में छात्रों पर दर्ज FIR वापस लेने, रद्द एवं स्थगित परीक्षाओं की CBI जांच कराने और धांधली में शामिल दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।