रांची: डॉ. सीमा सिंह को बीजेपी झारखंड महिला मोर्चा का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद डॉ. सीमा सिंह ने कहा कि पार्टी के आलाकमान ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। वह पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाएंगी। संगठन को मजबूत करने के लिए वह हमेशा तत्पर रहेंगी। इसके साथ ही महिलाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए भी लगातार काम करने की बात कही। डॉ. सीमा सिंह ने नई जिम्मेदारी देने के लिए केंद्र और राज्य के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार जताया।
BJP ने डॉ. सीमा सिंह को दी बड़ी जिम्मेदारी, झारखंड महिला मोर्चा की बनीं नई प्रदेश अध्यक्ष
डॉ. सीमा सिंह को बीजेपी झारखंड महिला मोर्चा की नई प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। उन्होंने संगठन मजबूत करने और महिलाओं की समस्याएं सुलझाने का संकल्प लिया।

विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।
