पीतमपुरा में पुराने दिल्ली हाट की जगह पर ‘यूनिटी मॉल’ बनेगा: रेखा गुप्ता

पीतमपुरा में पुराने दिल्ली हाट की जगह करीब 200 करोड़ रुपये की लागत से यूनिटी मॉल बनेगा, जहां देशभर के व्यंजन, हस्तशिल्प, कला और सांस्कृतिक परंपराएं दिखेंगी।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को कहा कि पीतमपुरा में पुराने दिल्ली हाट की जगह पर भारत के विविध व्यंजनों, हस्तशिल्प, कला और सांस्कृतिक परंपराओं को प्रदर्शित करने वाला एक नया ‘यूनिटी मॉल’ बनाया जाएगा।

अधिकारियों ने बताया कि केंद्र की ‘एक जिला, एक उत्पाद’ पहल के तहत लगभग 200 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से विकसित किए जाने वाले इस मॉल में विभिन्न राज्यों और केंद्र-शासित प्रदेशों का प्रतिनिधित्व करने वाले 36 स्टॉल बनाने की योजना है।

गुप्ता ने कहा कि लोग अपने परिवारों के साथ यहां आ सकेंगे और देशभर के व्यंजनों का आनंद ले सकेंगे। उन्होंने कहा कि कई वर्ष पहले बनाए गए दिल्ली हाट को नये स्वरूप में विकसित करके शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र को एक बड़ी सौगात देने की योजना है।

अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली पर्यटन एवं और परिवहन विकास निगम (डीटीटीडीसी) की ओर से ‘यूनिटी मॉल’ के निर्माण के लिए निविदा पहले ही जारी की जा चुकी है।

उन्होंने कहा कि इस परियोजना का उद्देश्य कारीगरों के लिए एक राष्ट्रीय मंच तैयार करना और स्थानीय उत्पादों, व्यंजनों, कला एवं सांस्कृतिक परंपराओं को प्रदर्शित करना है।

अधिकारियों ने बताया कि मॉल में संबंधित राज्यों और केंद्र-शासित प्रदेशों के जिलों के लिए एक-एक स्टॉल के साथ-साथ एक ‘फूड कोर्ट’ भी होगा।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।