हैदराबाद से रांची लौटे CM हेमंत सोरेन, MMDR एक्ट पर होगी बड़ी समीक्षा, सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी

एक सप्ताह बाद रांची लौटे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अब एमएमडीआर एक्ट के प्रभाव की समीक्षा करेंगे। सरकार सुप्रीम कोर्ट जाएगी, जबकि जेएमएम-कांग्रेस राज्यभर में प्रदर्शन करेगी।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांचीः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार शाम रांची लौट आए। वह अपनी मां रूपी सोरेन के इलाज के सिलसिले में पिछले एक सप्ताह से हैदराबाद में थे। मुख्यमंत्री के साथ उनकी पत्नी कल्पना सोरेन, बहन अंजली सोरेन समेत परिवार के अन्य सदस्य भी हैदराबाद गए थे। सोमवार को सभी लोग सेवा विमान से रांची वापस लौटे। दिवंगत मंत्री सुदिव्य सोनू के अंतिम संस्कार के दूसरे दिन मुख्यमंत्री अपनी पत्नी और बहन के साथ मां के इलाज के लिए हैदराबाद रवाना हुए थे। अब रांची लौटने के बाद मुख्यमंत्री एमएमडीआर एक्ट लागू होने के बाद झारखंड पर पड़ने वाले इसके प्रभाव की एक बार फिर समीक्षा करेंगे।

एमएमडीआर एक्ट के खिलाफ राज्य सरकार सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने की तैयारी में है। वहीं, जेएमएम और कांग्रेस भी इस मुद्दे को लेकर पूरे राज्य में प्रदर्शन करने वाली है। इसके अलावा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन गिरिडीह में दिवंगत मंत्री सुदिव्य सोनू के श्राद्धकर्म में भी शामिल होंगे।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।