घरेलू यात्री वाहनों की थोक बिक्री अगस्त में 36.5 प्रतिशत बढ़कर 4,39,309 इकाई

अगस्त में भारतीय ऑटो बाजार ने शानदार प्रदर्शन किया। यात्री वाहनों की थोक बिक्री 36.5 प्रतिशत बढ़ी, जबकि दोपहिया और तिपहिया वाहनों की बिक्री में भी मजबूत बढ़ोतरी दर्ज हुई।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: घरेलू यात्री वाहनों की थोक बिक्री अगस्त में सालाना आधार पर 36.5 प्रतिशत बढ़कर 4,39,309 इकाई हो गई। उद्योग निकाय सियाम ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अगस्त 2025 में यात्री वाहनों की थोक बिक्री 3,21,901 इकाई रही थी। सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) ने बयान में कहा कि कुल दोपहिया वाहनों की बिक्री पिछले महीने 10.5 प्रतिशत बढ़कर 20,34,698 इकाई हो गई, जबकि पिछले साल अगस्त में यह 18,41,954 इकाई थी। वहीं तिपहिया वाहनों की थोक बिक्री पिछले महीने 22.8 प्रतिशत बढ़कर 93,764 इकाई हो गई जबकि अगस्त 2025 में यह 76,324 इकाई थी।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।