लंदन: वेल्स, स्कॉटलैंड और उत्तरी आयरलैंड के नेताओं ने सोमवार को एक समझौते पर हस्ताक्षर किए, जिससे ब्रिटेन के विघटन का खतरा पैदा हो गया है। ब्रिटेन के तीनों अर्ध-स्वायत्त क्षेत्र के शीर्ष मंत्रियों ने प्रधानमंत्री एंडी बर्नहैम और उनकी सरकार से कहा कि वे संवैधानिक बदलाव के लिए तैयार रहें, क्योंकि इन क्षेत्रों का भविष्य यूरोपीय संघ (ईयू) के साथ है। मंत्रियों ने जिस समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर दस्तखत किए, उसने ब्रिटिश संसद की ओर इशारा करते हुए कहा गया है, “इन द्वीपों और दुनिया भर में इसे देख रहे लोगों के लिए, इससे साफ संकेत और कोई नहीं हो सकता कि वेस्टमिंस्टर का समय अब खत्म हो रहा है।”



