नई दिल्ली : नागालैंड के राज्यपाल नंद किशोर यादव ने मंगलवार को दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित नागालैंड एम्पोरियम का भ्रमण कर नागालैंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक हस्तशिल्प, स्थानीय उत्पादों एवं उद्यमियों की ओर से तैयार उत्कृष्ट उत्पादों का अवलोकन किया।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि नागालैंड की कला, संस्कृति और स्थानीय उत्पादों को देशभर में पहचान दिलाने तथा हमारे कारीगरों एवं उद्यमियों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में ऐसे मंच महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

