JSSC CGL केस में बड़ा खुलासा! सचिवालय का क्लर्क गिरफ्तार, अभ्यर्थियों को पास कराने की सेटिंग का आरोप

जेएसएससी सीजीएल मामले में सीआईडी ने झारखंड सचिवालय के क्लर्क सुधाकर यादव को गिरफ्तार किया। उस पर अभ्यर्थियों को कथित तौर पर परीक्षा पास कराने की ‘सेटिंग’ में शामिल होने का आरोप है।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: जेएसएससी सीजीएल मामले की जांच कर रही सीआईडी ने झारखंड सचिवालय में क्लर्क के पद पर तैनात सुधाकर कुमार उर्फ सुधाकर यादव को गिरफ्तार किया है। सीआईडी ने उसे देवघर के रिखिया थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर बंधा स्थित एक मकान से पकड़ा था। इसके बाद उसे रांची लाकर पूछताछ की गई और अब उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि कर दी गई है। सुधाकर यादव मूल रूप से बिहार के बांका जिले के जयपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। वह वर्ष 2018 से रांची सचिवालय में लिपिक के पद पर कार्यरत था। पूछताछ के दौरान उसने अधिकारियों को बताया था कि उसका तबादला दुमका हो गया है, इसलिए वह देवघर में रह रहा था। हालांकि, जांच के दौरान उसका नाम सीजीएल मामले से जुड़े लोगों के साथ सामने आया।

अभ्यर्थियों से पूछताछ में सामने आया नाम

सीआईडी की ओर से पहले गिरफ्तार किए गए आरोपियों और परीक्षार्थियों से पूछताछ के दौरान सुधाकर यादव की भूमिका सामने आने की बात कही जा रही है। जांच के मुताबिक, उस पर अभ्यर्थियों को कथित तौर पर अनुचित तरीके से परीक्षा पास कराने की ‘सेटिंग’ में शामिल होने का आरोप है। आरोप है कि वह अभ्यर्थियों को अलग-अलग ठिकानों पर ले जाता था, जहां परीक्षा से पहले उन्हें प्रश्न और उत्तर रटवाने का खेल चलता था। सुधाकर के ठिकाने से परीक्षार्थियों के प्रमाण पत्र, चेक और अन्य दस्तावेज मिलने की भी जानकारी सामने आई है। अब सीआईडी सुधाकर से पूछताछ कर रही है। जांच एजेंसी कथित नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाने के साथ-साथ इस मामले में शामिल अन्य लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।