केरलम : एनएसएस महासचिव सुकुमारन नायर कार दुर्घटना में घायल

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पत्तनमथिट्ठा (केरलम) : ‘नायर सर्विस सोसाइटी’ (एनएसएस) के महासचिव जी. सुकुमारन नायर को शुक्रवार को पंडालम में एक कार दुर्घटना में मामूली चोट आई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि कार एक पिकअप वैन से टकरा गई, जिससे दोनों गाड़ियों को नुकसान पहुंचा।

सूत्रों के मुताबिक, नायर को इलाज के लिए निकट स्थित एक अस्पताल ले जाया गया और बाद में उन्होंने दूसरी गाड़ी से अपनी यात्रा जारी रखी। एनएसएस केरलम में नायर समुदाय का प्रतिनिधित्व करने वाला एक प्रमुख संगठन है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।