अरुणाचल के चांगलांग में सुरक्षा बलों ने 46.60 लाख रुपये की ब्राउन शुगर जब्त की, दो गिरफ्तार

चांगलांग जिले में संयुक्त मादक पदार्थ-रोधी अभियान के दौरान 46.60 लाख रुपये मूल्य की 233 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर बरामद। दो कथित तस्कर गिरफ्तार, जांच और कार्रवाई जारी।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

ईटानगर: अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले में सुरक्षा बलों ने मादक पदार्थ-रोधी संयुक्त अभियान के दौरान करीब 46.60 लाख रुपये मूल्य की 233 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर जब्त की और दो लोगों को गिरफ्तार किया। एक आधिकारिक बयान में शुक्रवार को यह जानकारी दी गई। बयान के अनुसार, यह अभियान 16 सितंबर को नामगोई के एक इलाके में असम राइफल्स ने अरुणाचल प्रदेश पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के साथ मिलकर शुरू किया था। अधिकारियों ने बताया कि जब्त किए गए मादक पदार्थ को साबुन की 21 डिब्बियों में छिपाकर रखा गया था। बयान में कहा गया, “संयुक्त अभियान में अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 46.60 लाख रुपये मूल्य की 233 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर बरामद की गई और दो मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया गया।”

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।