यूएई के राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री मोदी से फोन पर बात की, पश्चिम एशिया के घटनाक्रम पर हुई चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूएई राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने फोन पर पश्चिम एशिया की स्थिति, क्षेत्रीय शांति और द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने पर चर्चा की।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर बातचीत की। इस दौरान दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया में हो रहे घटनाक्रमों और द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी प्रगाढ़ करने के तरीकों पर चर्चा की।
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री मोदी और यूएई के राष्ट्रपति नाहयान ने क्षेत्रीय शांति, सुरक्षा और स्थिरता को बढ़ावा देने के प्रयासों में लगातार सहयोग और समन्वय बनाए रखने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।