राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आरोपियों की न्यायिक हिरासत 21 सितंबर तक बढ़ी

अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में गिरफ्तार सभी आठ आरोपियों की न्यायिक अदालत ने 21 सितंबर तक बढ़ा दी है। पुलिस को केस डायरी पेश करने का निर्देश मिला है।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

अयोध्या (उप्र): राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी मामले में गिरफ्तार सभी आठ आरोपियों की न्यायिक हिरासत शुक्रवार को 21 सितंबर तक बढ़ा दी गई। आरोपियों के वकील ने यह जानकारी दी।

अधिवक्ता कुल शेखर सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि यह आदेश अयोध्या में भ्रष्टाचार निवारण अदालत के विशेष न्यायाधीश रजत वर्मा ने पारित किया। वह 21 सितंबर को इस मामले की सुनवाई करेंगे।

सिंह ने बताया कि अदालत ने पुलिस को अगली सुनवाई में केस डायरी पेश करने का भी निर्देश दिया है। कुल शेखर सिंह ने कहा कि अभियुक्तों की जमानत याचिकाओं पर सुनवाई बार-बार स्थगित की गई, क्योंकि जांच अधिकारी अदालत के समक्ष जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने में विफल रहे।

अदालत ने अब जांच अधिकारी को निर्देश दिया है कि वह केस डायरी के साथ रिपोर्ट प्रस्तुत करे।

सिंह ने कहा कि यदि पुलिस अगली सुनवाई में केस डायरी प्रस्तुत करने में विफल रही, तो वह अभियुक्तों के लिए जमानत की मांग करते हुए एक आवेदन दायर करेंगे।

आरोपियों में अविनाश शुक्ला, अनुकल्प मिश्रा, लव कुश मिश्रा, मनीष कुमार यादव, करुणेश पांडे, राम शंकर मिश्रा, सुभाष श्रीवास्तव और रामाशंकर उर्फ टिन्नू यादव शामिल हैं।

मामला राम मंदिर में श्रद्धालुओं की ओर से दिए गए चढ़ावे के कथित गबन से जुड़ा है। अभियोजन पक्ष के अनुसार, जांचकर्ताओं ने अब तक 79.85 लाख रुपये बरामद किए हैं।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।