सांसद पप्पू यादव ने दी जरूरतमंदों को आर्थिक सहायता

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने दिल्ली स्थित आश्रम में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहायता देते हुए जनसेवा का संकल्प दोहराया।

Neeral Prakash
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने रविवार को उत्तराखंड से लौटते ही नई दिल्ली में अपने आवास में बने आश्रम में सुबह-सुबह लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ उनकी बातें सुनीं, उनका हाल जाना और उनकी परेशानियों को समझने की कोशिश की बल्कि जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहायता भी दी।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि मेरे लिए जनसेवा कोई औपचारिकता नहीं, बल्कि जीवन का संकल्प है। लोग अपनी उम्मीदें लेकर मेरे पास आते हैं और उनकी आंखों में भरोसा देखकर मेरी जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि किसी जरूरतमंद को निराश होकर वापस न लौटना पड़े। जनता की परेशानी मेरी अपनी परेशानी है और उनके चेहरे पर राहत की मुस्कान ही मेरे लिए सबसे बड़ा संतोष है।
जनता रूपी भगवान को मेरा सर्वस्व—तन, मन और धन समर्पित है। सेवा का यह सिलसिला यूं ही चलता रहेगा।

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।