धूमधाम से मनाया गया कर्मा पर्व, लिया प्रकृति संरक्षण का संकल्प

रांची के फर्स्ट मार्क पब्लिक स्कूल में प्रकृति पर्व कर्मा धूमधाम से मनाया गया, जहां छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों से पेड़ की पूजा कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: मंगलवार को फर्स्ट मार्क पब्लिक स्कूल में प्रकृति के प्रति सम्मान, संरक्षण और जागरूकता का संदेश देते हुए प्रकृति पर्व ‘कर्मा’ धूमधाम एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर स्कूल के छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक रीति-रिवाज से पेड़ की पूजा-अर्चना की और प्रकृति के प्रति अपनी अटूट श्रद्धा एवं जिम्मेदारी व्यक्त की। स्कूल के प्रशासक प्रमोद कुमार ने कहा कि प्रकृति से जुड़ने में ही मानव जीवन का वास्तविक हित निहित है। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि हमें प्रकृति के साथ बेहतर सामंजस्य बनाकर और उसके नियमों का पालन करते हुए अपना जीवन जीना होगा। उन्होंने कहा कि जब हम प्रकृति का सम्मान और संरक्षण करेंगे, तभी हमारा वर्तमान संवरेगा और आने वाली पीढ़ियों का भविष्य भी सुखमय एवं सुरक्षित रह सकेगा।
उन्होंने आगे कहा कि बच्चों को प्रारंभिक अवस्था से ही पर्यावरण, पेड़-पौधों तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के प्रति संवेदनशील बनाना बेहद आवश्यक है। प्रकृति केवल हमारे जीवन का आधार ही नहीं है, बल्कि यह हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए एक अमूल्य विरासत भी है। इस दौरान बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा पर्यावरण को सुरक्षित रखने एवं पेड़-पौधों की निरंतर देखभाल करने का सामूहिक संकल्प लिया।

Share This Article