जमशेदपुर : विधायक सरयू राय ने मानगो गांधी मैदान का निरीक्षण किया, जहां निगम की गाड़ियों और कचरे का अंबार लगा है। उन्होंने कहा कि गांधी स्मारक के लिए बने भवन पर निगम ने अवैध कब्जा कर रखा है और गांधी जी की प्रतिष्ठा का हनन हो रहा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि गांधी जयंती तक पूरा इलाका साफ होना चाहिए। सरयू राय के अनुसार, गांधी मैदान दुर्गापूजा समिति के कुछ सदस्य उन्हें पूजा स्थल की स्थिति दिखाने के लिए वहां ले गए थे। समिति के सदस्यों ने आशंका जताई कि पूजा के दौरान यदि नगर निगम की गाड़ियां और कचरा मैदान के आसपास मौजूद रहा तो आयोजन की व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।



