नयी दिल्ली: सार्वजनिक क्षेत्र की ताप बिजली उत्पादक कंपनी पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (पीवीयूएनएल) ने बृहस्पतिवार को एनटीपीसी को पहली बार 51.70 करोड़ रुपये का लाभांश दिया।

गौरतलब है कि पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड, एनटीपीसी और झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) का संयुक्त उपक्रम है। इसमें एनटीपीसी की 74% और जेबीवीएनएल की 26% हिस्सेदारी है। परियोजना का दीर्घकालिक लक्ष्य 4,000 मेगावाट बिजली उत्पादन क्षमता विकसित करना है।


