सुजुकी मोटर ने भारत में सालाना 40 लाख वाहनों की उत्पादन क्षमता का लक्ष्य रखा

सुजुकी मोटर कॉरपोरेशन ने भारत में सालाना 40 लाख वाहन उत्पादन का लक्ष्य रखा है। कंपनी भारत को वैश्विक विनिर्माण और निर्यात केंद्र बनाने की रणनीति पर काम करेगी।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली: जापान की वाहन विनिर्माता सुजुकी मोटर कॉरपोरेशन ने भारत में अपनी उत्पादन क्षमता लगातार बढ़ाते हुए वित्त वर्ष 2029-30 से सालाना 40 लाख वाहनों के उत्पादन का लक्ष्य रखा है। कंपनी भारत को दुनियाभर के ग्राहकों के लिए वाहनों के विनिर्माण एवं निर्यात का प्रमुख केंद्र बनाना चाहती है। मारुति सुजुकी इंडिया में करीब 58 प्रतिशत हिस्सेदारी रखने वाली जापानी कंपनी ने शुक्रवार को अगले 10 वर्षों की अपनी रणनीति जारी करते हुए यह जानकारी दी।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।