‘मेफेड्रोन’ रखने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

ठाणे जिले के अंबरनाथ में पुलिस ने 11.6 लाख रुपये मूल्य की 58 ग्राम मेफेड्रोन के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 11.6 लाख रुपये मूल्य के मादक पदार्थ ‘मेफेड्रोन’ रखने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि एक गोपनीय सूचना के आधार पर अंबरनाथ पुलिस ने मंगलवार रात आरोपियों फकरुद्दीन निजामुद्दीन शेख (20) और आसिफ मोहम्मद कासिम शेख (26) को पकड़ा। उन्होंने कहा कि दोनों आरोपियों के पास लोहे की रॉड थी। उन्होंने कहा कि तलाशी के बाद पुलिस की टीम ने उनके पास से 11.6 लाख रुपये मूल्य की 58 ग्राम मेफेड्रोन भी बरामद की। अंबरनाथ थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शब्बीर सैयद ने बताया कि दोनों के खिलाफ स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम, शस्त्र अधिनियम और महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।