IIT JAM 2027: आइआइटी से करना है मास्टर्स? जैम 2027 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 12 अक्तूबर तक करें आवेदन

Manu Shrivastava
2 Min Read
आईआइटी जैम 2027
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

अगर आप आइआइटी, आइआइएससी, एनआइटी समेत देश के प्रतिष्ठित संस्थानों से मास्टर्स करने की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए जरूरी खबर है. ज्वाइंट एडमिशन टेस्ट फॉर मास्टर्स यानी जैम 2027 के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो खुल गयी है. इच्छुक उम्मीदवार 12 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

14 फरवरी को होगी जैम 2027 परीक्षा

जैम 2027 का आयोजन 14 फरवरी, 2027 को किया जायेगा. परीक्षा देश के 114 शहरों में दो सत्रों में आयोजित होगी. इस वर्ष परीक्षा का आयोजन भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर यानी आइआइटी खड़गपुर की ओर से किया जा रहा है. परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट यानी सीबीटी मोड में होगी.

सात विषयों में दे सकेंगे परीक्षा

जैम 2027 में उम्मीदवार सात विषयों में से अपनी पसंद का विषय चुनकर परीक्षा दे सकते हैं. इनमें केमिस्ट्री, जियोलॉजी, मैथमेटिक्स, बायोटेक्नोलॉजी, इकोनॉमिक्स, मैथमेटिकल स्टेटिस्टिक्स और फिजिक्स शामिल हैं. विषय के अनुसार पात्रता और परीक्षा से जुड़ी शर्तों की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर दी गयी है.

इन मास्टर प्रोग्राम में मिलेगा प्रवेश

जैम स्कोर के आधार पर विभिन्न संस्थानों में कई मास्टर प्रोग्राम में प्रवेश का रास्ता खुलेगा. इनमें एमएससी, एमएससी (टेक), एमएस रिसर्च, एमएससी-एमटेक डुअल डिग्री, ज्वाइंट एमएससी-पीएचडी, एमएससी-पीएचडी डुअल डिग्री और इंटीग्रेटेड पीएचडी जैसे कार्यक्रम शामिल हैं.

 ग्रेजुएट और अंतिम वर्ष के छात्र पात्र

जिन उम्मीदवारों ने ग्रेजुएशन पूरा कर लिया है या 2026-27 शैक्षणिक सत्र में ग्रेजुएशन के अंतिम वर्ष में हैं, वे जैम 2027 के लिए आवेदन कर सकते हैं. हालांकि, अलग-अलग विषय और संस्थान के अनुसार शैक्षणिक योग्यता में अंतर हो सकता है. इसलिए आवेदन से पहले आधिकारिक सूचना पुस्तिका जरूर देखें.

12 अक्तूबर तक करें आवेदन

जैम 2027 के लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से करना होगा. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं. परीक्षा, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और प्रवेश से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए जैम 2027 का इंफॉर्मेशन ब्रोशर भी वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है.

Share This Article