पटना: आय से अधिक संपत्ति के मामले में विजिलेंस ब्यूरो ने पटना में बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने पटना के एडीएम (सप्लाई) रविंद्र कुमार दिवाकर और उनकी पत्नी, दानापुर की डिस्ट्रिक्ट सब-रजिस्ट्रार कुमारी स्वीटी के पटना और बेगूसराय स्थित ठिकानों पर तलाशी शुरू की है। इस कार्रवाई में 70 लाख नगद और एक करोड़ की घडियां मिलने का दावा किया गया है।
बताया गया है कि यह कार्रवाई विजिलेंस पीएस केस नंबर 113/26 के तहत जारी सर्च वारंट के आधार पर की जा रही है। तलाशी के दौरान नकदी, गहने, महंगी घड़ियां और निवेश से जुड़े दस्तावेज मिलने की बात कही गई है।
विजिलेंस टीम बरामद सामान और दस्तावेजों की जांच कर रही है। कार्रवाई अभी जारी है।



