रांची: रेल मंत्रालय द्वारा यह सुनिश्चित किया गया है की ट्रेनों में अतिरिक्त भीड़ के साथ आगामी पूजा तथा ठंड के मौसम को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार किया गया है। जिसके बाद ट्रेनों के फेरे बढ़ा दिए गए है। इसका शेड्यूल रेलवे की ओर से जारी कर दिया गया है।

ट्रेन संख्या 02877 रांची आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल, यात्रा प्रारम्भ दिनांक 03.10.2026 से 28.11.2026 तक प्रत्येक शनिवार को रांची से प्रस्थान करेगी। ये ट्रेन कुल 9 ट्रिप चलेगी।
ट्रेन संख्या 02878 आनंद विहार टर्मिनल रांची स्पेशल, यात्रा प्रारम्भ दिनांक 04.10.2026 से 29.11.2026 तक प्रत्येक रविवार को आनंद विहार टर्मिनल से प्रस्थान करेगी। ये ट्रेन भी कुल 9 ट्रिप चलेगी।
ट्रेन संख्या 08611 सांतरागाछी अजमेर साप्ताहिक स्पेशल वाया रांची यात्रा प्रारम्भ दिनांक 12.10.2026 से 28.12.2026 तक प्रत्येक सोमवार को सांतरागाछी से प्रस्थान करेगी जो कुल 12 ट्रिप चलेगी।
ट्रेन संख्या 08612 अजमेर सांतरागाछी साप्ताहिक स्पेशल वाया रांची यात्रा प्रारम्भ दिनांक 15.10.2026 से 31.12.2026 तक प्रत्येक गुरुवार को अजमेर से प्रस्थान करेगी और कुल 12 ट्रिप चलेगी।


