असम : एनआईए ने बारपेटा में राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया

असम के बारपेटा जिले में एनआईए ने कथित राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों पर युवाओं को कट्टरपंथी बनाने के प्रयास का आरोप है।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बारपेटा: असम के बारपेटा जिले से राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय आतंकवाद-रोधी एजेंसी ने सोमवार रात हाउली, बारपेटा रोड और सोरभोग थाना क्षेत्रों में तलाशी अभियान शुरू किया। तलाशी अभियान के बाद एनआईए ने सोरभोग थाना क्षेत्र से तीन, बारपेटा रोड से दो और हाउली से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान सोरभोग के फारूक अब्दुल्ला, जाकिर हुसैन और चांदबार अली, बारपेटा रोड के मुस्तफिजुर रहमान, निशुका के याकूब अली और हाउली के जशिहाटीपारा गांव के रकीबुल इस्लाम के रूप में हुई है। अधिकारियों ने आरोप लगाया कि गिरफ्तार किए गए लोग ‘‘जिहादी’’ गतिविधियों में शामिल थे और जिले के युवाओं को कट्टरपंथी बनाने का प्रयास कर रहे थे।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।