जैक्सन क्वांटम ने डेटा सेंटर कारोबार की अगुवाई के लिए निनाद भिसे को नियुक्त किया सीईओ

जैक्सन क्वांटम ने डेटा सेंटर कारोबार की कमान निनाद भिसे को सौंपी है। 25 वर्षों से अधिक अनुभव वाले भिसे डिजिटल बुनियादी ढांचे के विस्तार का नेतृत्व करेंगे।

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली : जैक्सन समूह के नवगठित डेटा सेंटर प्रभाग जैक्सन क्वांटम ने डेटा सेंटर उद्योग में प्रवेश का नेतृत्व करने के लिए निनाद भिसे को मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है। जैक्सन क्वांटम ने बुधवार को बयान में कहा कि भिसे डेटा सेंटर क्षेत्र में कंपनी के इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण (ईपीसी) कारोबार का नेतृत्व करेंगे। जैक्सन समूह वितरित ऊर्जा, सौर मॉड्यूल और सेल, रक्षा एवं वैमानिकी कारोबार समेत अन्य क्षेत्रों में मौजूद है।

जैक्सन समूह के चेयरमैन समीर गुप्ता ने कहा, ‘‘नया कारोबार क्षेत्र डिजिटल बुनियादी ढांचे में अपनी क्षमताओं का विस्तार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस कारोबार को खड़ा करने के लिए मजबूत नेतृत्व, बेहतर क्रियान्वयन और ग्राहकों पर स्पष्ट ध्यान देने की जरूरत होगी।’’ बयान के अनुसार, भिसे के पास निर्माण एवं बुनियादी ढांचा उद्योग में 25 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने एशिया, अफ्रीका और पश्चिम एशिया में कारोबार का नेतृत्व करने के साथ-साथ कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं पूरी की हैं। कंपनी ने कहा कि उन्हें डेटा सेंटर कारोबार का अनुभव है और वह ग्राहकों की जरूरतों पर केंद्रित दृष्टिकोण के साथ बेहतर प्रदर्शन करने वाला दल बनाने तथा टिकाऊ कारोबारी वृद्धि को आगे बढ़ाने का सिद्ध अनुभव रखते हैं।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।