नई दिल्ली: कांग्रेस के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल ने बृहस्पतिवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 पर विचार कर रही संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) में हितधारकों से कोई सार्थक परामर्श नहीं हो रहा है और आगामी शीतकालीन सत्र में सरकार द्वारा विधेयक को जल्दबाजी में पारित कराने की मंशा दिखाई पड़ती है। उन्होंने इस मामले में लोकसभा अध्यक्ष बिरला से हस्तक्षेप का आग्रह किया।



