राहुल गांधी भारतीय राजनीति में ‘सबसे बड़े धोखेबाज़’ हैं: भाजपा नेता चंद्रशेखर

भाजपा नेता राजीव चंद्रशेखर ने राहुल गांधी पर साधा निशाना; कहा- मतदाता सूची मुद्दे पर फैला रहे झूठ, 'भारतीय राजनीति के सबसे बड़े धोखेबाज'।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के मुद्दे पर निर्वाचन आयोग और सरकार पर राहुल गांधी द्वारा निशाना साधे जाने की आलोचना करते हुए उन्हें “भारतीय राजनीति का सबसे बड़ा धोखेबाज” और “अप्रामाणिक राजनेता” करार दिया। भाजपा ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी झूठ और गलत सूचनाओं के सहारे राजनीति करते हैं।

यहां भाजपा मुख्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता राजीव चंद्रशेखर ने कहा, “राहुल गांधी न तो धर्मनिरपेक्षता के रक्षक हैं और न ही संविधान के। वह केवल अपने परिवार के हितों के रक्षक हैं।”

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।