ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, दिल्ली मेट्रो के 11 स्टेशन बंद, 4 हजार लोगों के पहुंचने की आशंका

जंतर-मंतर पर 2 अक्टूबर को प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले दिल्ली में सुरक्षा बढ़ी, 11 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, हजारों लोगों के जुटने की आशंका है।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

 नई दिल्ली : 2 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली मेट्रो ने 11 स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट बंद कर दिए हैं। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) के मुताबिक, इन स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा फिलहाल जारी रहेगी। बंद किए गए स्टेशनों में जनपथ, पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय, राजीव चौक, सेवा तीर्थ, मंडी हाउस, लोक कल्याण मार्ग, INA, चावड़ी बाजार, रामकृष्ण आश्रम मार्ग और नई दिल्ली शामिल हैं। DMRC ने कहा है कि ये पाबंदियां अगले आदेश तक लागू रहेंगी।

प्रदर्शन में 3 से 4 हजार लोगों के पहुंचने की आशंका

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन शुक्रवार सुबह 11 बजे प्रस्तावित है। पुलिस के मुताबिक, इसमें करीब 3,000 से 4,000 लोगों के शामिल होने की आशंका है। इसे देखते हुए नई दिल्ली इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, करीब 5,000 पुलिसकर्मियों और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। जंतर-मंतर की तरफ जाने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग भी की गई है। दिल्ली पुलिस ने लोगों की आवाजाही और यातायात को लेकर भी कुछ प्रतिबंध लगाए हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, इस प्रदर्शन का आह्वान ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन, राज्यसभा सांसद मनोज झा और सुप्रीम कोर्ट के वकील प्रशांत भूषण समेत सामाजिक कार्यकर्ताओं और छात्र संगठनों की ओर से किया गया है। प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त  ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रस्तावित है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।