सिलचर में मुख्यमंत्री के काफिले के लिए रोकी गई एंबुलेंस, हिमंत बिस्वा सरमा ने मांगी माफी, 4 अधिकारी सस्पेंड

सिलचर में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के काफिले के लिए एंबुलेंस रोके जाने पर विवाद, मुख्यमंत्री ने माफी मांगी और चार अधिकारियों को निलंबित कर जांच के आदेश दिए।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

असम: सिलचर में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के काफिले को रास्ता देने के लिए एक एंबुलेंस रोके जाने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर मुख्यमंत्री ने इसे अस्वीकार्य बताते हुए मरीज और उसके परिवार से माफी मांगी। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि किसी भी मुख्यमंत्री के काफिले को ऐसी स्थिति में प्राथमिकता नहीं दी जा सकती, जहां किसी मरीज को तत्काल चिकित्सा सहायता की जरूरत हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि आम लोगों की आवाजाही या आपातकालीन सेवाओं को VIP मूवमेंट के कारण बाधित नहीं किया जाना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने पहले ही अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि उनके काफिले की आवाजाही आम नागरिकों के लिए परेशानी का कारण नहीं बननी चाहिए। इसके बावजूद सिलचर में एंबुलेंस रोकी गई। मामले में कार्रवाई करते हुए चार अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है और घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने यह भी चेतावनी दी कि VIP मूवमेंट को लेकर जारी नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। घटना के बाद मुख्यमंत्री का यह बयान सामने आया है कि VIP प्रोटोकॉल से ऊपर मरीज की जान और आपातकालीन चिकित्सा सेवा है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।