रांची के बेड़ो में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रेलर में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार, एक की मौत, कई घायल

रांची के बेड़ो में तेज रफ्तार कार ट्रेलर में पीछे से जा घुसी। भीषण टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: बेड़ो थाना क्षेत्र के जरिया स्थित नायरा पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रेलर में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला गया और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है, जबकि अन्य घायलों का इलाज कराया जा रहा है। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसा आखिर किस वजह से हुआ, इसकी स्पष्ट जानकारी जांच पूरी होने के बाद ही सामने आने की बात कही जा रही है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।