नामकुम में सीओ का कारनामा : ‘मुर्दा’ को बना दिया जमीन का मालिक !

नामकुम में मृत व्यक्ति के नाम जमीन म्यूटेशन का आरोप, तीन बार आवेदन खारिज होने के बाद चौथी बार मंजूरी से अंचल कार्यालय की भूमिका पर सवाल उठे।

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : नामकुम अंचल में जमीन के म्यूटेशन से जुड़ा हैरान करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि जिस व्यक्ति की मौत 31 अगस्त 2024 को हो चुकी थी, उसके नाम पर साल 2025 में जमीन का म्यूटेशन कर दिया गया। पीड़ित पक्ष के अनुसार, नगर निगम से भी उसकी मौत की पुष्टि हो चुकी है। हेथू की रहने वाली सुशीला देवी ने आरोप लगाया है कि उसकी करीब 1 एकड़ 39 डिसमिल जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा करने की कोशिश की। इस मामले में थाना, एसएसपी, डीसी और एलआरडीसी कार्यालय में शिकायत की गई है।

एलआरडीसी कोर्ट में म्यूटेशन रद्द करने की अपील भी की गई है। बताया गया कि इसी जमीन के म्यूटेशन का आवेदन अंचल कार्यालय पहले तीन बार खारिज कर चुका था। लेकिन चौथी बार मृत व्यक्ति के नाम पर म्यूटेशन स्वीकार कर लिया गया। पीड़ित पक्ष का कहना है कि जिस शपथ पत्र के आधार पर म्यूटेशन किया गया, उसमें शपथ लेने वाले व्यक्ति का हस्ताक्षर भी नहीं है। अब सवाल उठ रहा है कि मौत के बाद उस व्यक्ति के नाम पर जमीन का म्यूटेशन कैसे हुआ और तीन बार आवेदन खारिज होने के बाद चौथी बार उसे क्यों स्वीकार किया गया। इस मामले में अंचल कार्यालय की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।