नवादा में जदयू ने मनाया ‘जीविका दीदी का 20 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम

नवादा में जदयू ने ‘जीविका दीदी का 20 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम आयोजित किया, जहां जीविका योजना की उपलब्धियों और महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तीकरण पर चर्चा हुई।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नवादा : गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को नवादा जिला जदयू की ओर से व्यवहार न्यायालय के उत्तर स्थित सदर विधायक विभा देवी के कार्यालय परिसर में ‘जीविका दीदी का 20 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक विभा देवी ने की।

कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व मंत्री श्याम रजक, बेला विधायक मनोरमा देवी, विधायक विभा देवी, एमएलसी अशोक कुमार और जिलाध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद दांगी समेत जीविका कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया।

कार्यक्रम में उत्कृष्ट योगदान के लिए विधायक विभा देवी ने करीब दर्जनभर जीविका दीदियों को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। वक्ताओं ने जीविका योजना के 20 वर्षों के सफर और महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तीकरण में इसकी भूमिका पर चर्चा की।

पूर्व मंत्री श्याम रजक ने जीविका दीदियों के समर्पण की सराहना की, जबकि विधायक विभा देवी ने कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी के लिए आभार जताया। एमएलसी अशोक कुमार ने कहा कि जीविका अब बिहार की समृद्धि का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी है। मौके पर जदयू के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में जीविका दीदियां मौजूद रहीं।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।