चीन ने चांद से नमूने लाने के लिए स्पेसक्राफ्ट भेजा

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बीजिंग: चीन ने चंद्रमा से नमूने लाने के लिए मंगलवार को एक अंतरिक्ष यान (स्पसेक्राफ्ट) लॉन्च किया। यह चंद्रमा से नमूने लाने के लिए देश का पहला प्रयास है।

चीन ने लॉन्ग मार्च -5 रॉकेट के जरिए चांग ई-5 अंतरिक्ष यान को हेनान के वेनचांग अंतरिक्ष यान लॉन्च स्थल से स्थानीय समयानुसार अल सुबह 4.30 बजे रवाना किया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, चांग ई-5 चीन के एयरोस्पेस इतिहास के सबसे जटिल और चुनौतीपूर्ण मिशनों में से एक है, साथ ही यह चार दशकों में दुनिया का पहला मून-सैंपल मिशन है।

चीन के नेशनल स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन के मून एक्सपलोरेशन और अंतरिक्ष कार्यक्रम केंद्र के उप निदेशक पेई झाओयू ने कहा, मिशन चीन के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विकास को बढ़ावा देने में मदद करेगा, और चीन के लिए भविष्य में चांद पर मानव भेजने और गहरे अंतरिक्ष अन्वेषण के लिए एक महत्वपूर्ण नींव रखेगा।

Share This Article