Homeझारखंडकश्मीर के मैदानी इलाकों में मौसम की पहली बर्फबारी

कश्मीर के मैदानी इलाकों में मौसम की पहली बर्फबारी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

श्रीनगर: जम्मू और कश्मीर के मैदानी इलाकोंमें सर्द हवाएं चलने लगीं क्योंकि मंगलवार को कश्मीर संभाग में मौसम की पहली बर्फबारी हुई।

कश्मीर डिवीजन और केंद्र शासित राज्य लद्दाख के ऊपरी इलाकों में पिछले 12 घंटों के दौरान मध्यम से भारी बर्फबारी हुई।

बफीर्ले पहाड़ों से चलने वाली सर्द हवाओं ने लद्दाख में तापमान में गिरावट ला दी क्योंकि स्थानीय मौसम विभाग कार्यालय ने कहा कि गुरुवार को दोपहर बाद तक तापमान में गिरावट जारी रहेगी।

स्थानीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, मौसम की ऐसी ही स्थिति गुरुवार तक जारी रहने की संभावना है, जिसके बाद मौसम में सुधार आ सकता है।

श्रीनगर-लेह राजमार्ग और मुगल रोड को भारी बर्फबारी के चलते यातायात के लिए बंद कर दिया गया है।

श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग पर यातायात प्रतिबंधित कर दिया गया है और केवल हल्के वाहनों को अनुमति दी गई है।

श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.1 डिग्री नीचे था, जबकि पहलगाम और गुलमर्ग में शून्य से क्रमश: 0.2 और 4.6 डिग्री सेल्सियस नीचे था।

लद्दाख के लेह शहर में तापमान शून्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि कारगिल शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.5 डिग्री कम दर्ज किया गया।

जम्मू शहर में, न्यूनतम तापमान 13.7 था; कटरा में 11.4, बटोटे में 2.6, बन्नीहाल में 2.4 और भद्रवाह में 2.7 डिग्री सेल्सियस था।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...