बेंगलुरु: गैस सिलेंडर से रिसाव के कारण लगी आग, एक ही परिवार के छह लोग झुलसे

बेंगलुरु के नयनदहल्ली में गैस सिलेंडर से संदिग्ध रिसाव के बाद मकान में आग लग गई। हादसे में एक ही परिवार के छह लोग झुलस गए, चार बच्चे शामिल।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बेंगलुरु: बेंगलुरु के नयनदहल्ली में शनिवार सुबह एक मकान में रसोई गैस सिलेंडर से संदिग्ध रूप से रिसाव होने के कारण आग लगने से एक ही परिवार के छह लोग झुलस गए, जिनमें चार बच्चे शामिल हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, घायलों की पहचान कारिलिंगप्पा (40), पत्नी लक्ष्मम्मा (42), चैत्रा (11), बसव (9) और तीन वर्ष की जुड़वां बच्चियों गीता व गिरिजा के रूप में हुई है। उसने बताया कि ये लोग मूल रूप से रायचूर से हैं और यहां विनायक लेआउट में एक किराए के मकान में रह रहे थे।

पुलिस के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब मकान में खाना बन रहा था। इसी दौरान रसोई गैस सिलेंडर से संदिग्ध रिसाव होने के कारण आग लग गई, जिससे सभी छह लोग झुलस गए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि चंद्रा लेआउट पुलिस थाने के कर्मियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। उन्होंने बताया कि घायलों को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज जारी है। उनकी हालत खतरें से बाहर बताई जा रही है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।