रांची नगर निगम क्षेत्र में बिटुमिनस पथ और लेबर शेड का शिलान्यास, केंद्रीय मंत्री समेत विधायक-महापौर रहे मौजूद

रांची के वार्ड-18 में सड़क और पेवर ब्लॉक निर्माण की नींव रखी गई। वहीं वार्ड-30 में श्रमिकों के लिए लेबर शेड का निर्माण शुरू होगा, जिससे सुविधाएं बेहतर होंगी।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची नगर निगम क्षेत्र में आधारभूत संरचना को मजबूती देने और नागरिकों को सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शनिवार 3 अक्टूबर को वार्ड-18 स्थित राधा गोविंद स्ट्रीट में पथ निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया। इस योजना के तहत क्षेत्र में बिटुमिनस सड़क के साथ-साथ पेवर ब्लॉक बिछाने का कार्य किया जाएगा।

शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सह रांची सांसद संजय सेठ, रांची विधायक सी.पी. सिंह, महापौर रोशनी खलखो, उपमहापौर नीरज कुमार एवं स्थानीय वार्ड पार्षद आशा देवी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने वैदिक मंत्रोच्चार और विधिवत पूजा-अर्चना के साथ निर्माण कार्य की नींव रखी।

इस अवसर पर सभी ने कहा कि इस सड़क और पेवर ब्लॉक का निर्माण पूरा हो जाने से राधा गोविंद स्ट्रीट और आसपास के इलाकों में सड़क अधोसंरचना में काफी सुधार आएगा। इससे स्थानीय निवासियों और दैनिक यात्रियों को जलजमाव एवं उबड़-खाबड़ रास्तों से मुक्ति मिलेगी तथा एक सुरक्षित व व्यवस्थित मार्ग उपलब्ध होगा। इस दौरान वार्ड संख्या-18 के कई गणमान्य नागरिक और स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

वार्ड-30 में होगा लेबर शेड का निर्माण

आज वार्ड संख्या-30 अंतर्गत रातू रोड स्थित प्रसार भारती के पास लेबर शेड निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर रक्षा राज्य मंत्री-सह-सांसद, विधायक, महापौर, उप महापौर और वार्ड पार्षद सोनी देवी उपस्थित रही। लेबर शेड के निर्माण से क्षेत्र के श्रमिकों को आवश्यक सुविधा एवं सुरक्षित स्थान उपलब्ध कराने में सहयोग मिलेगा।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।