रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने किया गजेन्द्र सिंह पटेल का स्वागत

रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने रांची एयरपोर्ट पर झारखंड भाजपा के नवनियुक्त प्रभारी गजेन्द्र सिंह पटेल का स्वागत किया, संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने सोमवार को भगवान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर झारखंड भाजपा के नवनियुक्त प्रभारी गजेन्द्र सिंह पटेल का स्वागत और अभिनंदन किया। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू समेत सभी वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।इस मौके पर संजय सेठ ने कहा कि आपका समृद्ध सांगठनिक अनुभव, कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन निश्चित रूप से झारखंड भाजपा संगठन को और अधिक सशक्त एवं मजबूत बनाएगा।आपके नेतृत्व में संगठन नई ऊर्जा और नई गति के साथ जनसेवा के संकल्प को और मजबूती प्रदान करेगा।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।