भारत-वेस्टइंडीज T20 को लेकर उमड़ा क्रिकेट प्रेमियों का जुनून, टिकट के लिए लगी लंबी कतार

रांची में भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच से पहले टिकटों को लेकर जबरदस्त उत्साह, सुबह से लंबी कतारें लगीं, छह काउंटरों पर आज और कल टिकट बिक्री जारी रहेगी।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : 9 अक्टूबर को रांची के जेएससीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले भारत बनाम वेस्टइंडीज T20 मुकाबले को लेकर क्रिकेट फैंस का जुनून अभी से देखने को मिल रहा है। टिकटों की बिक्री शुरू होने से पहले ही बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी टिकट लेने के लिए स्टेडियम पहुंचने लगे। हर बार की तरह इस बार भी कई फैंस रात से ही लाइन में लगने पहुंच गए थे, लेकिन प्रशासन ने किसी को रात में लाइन लगाने की अनुमति नहीं दी। इसके बाद आज सुबह करीब 7 बजे से फैंस को टिकट के लिए कतार में लगने दिया गया। सुबह से ही टिकट काउंटर के बाहर लंबी कतार देखने को मिल रही है और अब भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है।

टिकटों की बिक्री आज और कल, सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक की जाएगी। टिकट बिक्री के लिए स्टेडियम में कुल 6 काउंटर बनाए गए हैं। इनमें 2 काउंटर महिलाओं और दिव्यांगजनों के लिए विशेष रूप से सुरक्षित रखे गए हैं। भारत-वेस्टइंडीज मुकाबले को लेकर रांची के क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है। मुकाबले से पहले ही स्टेडियम के बाहर दिख रही भीड़ बता रही है कि 9 अक्टूबर को राँची में क्रिकेट का रोमांच अपने चरम पर रहने वाला है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।