कोल इंडिया के 15 हजार अफसरों को मिलेगा 28 महीने का एरियर, पहली किश्त 10 अक्टूबर तक भुगतान करने का निर्देश

कोल इंडिया के करीब 15 हजार एग्जीक्यूटिव अधिकारियों को 28 महीने के वेतन एरियर का भुगतान तीन किश्तों में मिलेगा, पहली किश्त 10 अक्टूबर तक देने का आदेश जारी हुआ।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: कोल इंडिया के करीब 15 हजार एग्जीक्यूटिव कैडर के अधिकारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। कंपनी ने वेतन पुनरीक्षण के करीब 28 महीने के बकाये एरियर के भुगतान को लेकर आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। अधिकारियों को यह एरियर तीन किश्तों में दिया जाएगा।

कोल इंडिया बोर्ड की 457वीं बैठक के निर्णय के अनुसार, इस वेतन अपग्रेडेशन का वित्तीय लाभ 23 अगस्त 2023 से देय है। आदेश के मुताबिक पहली किस्त कुल एरियर का 40% हिस्सा दिया जाएगा, जिसका भुगतान 10 अक्टूबर 2026 या उससे पहले करने का निर्देश दिया गया है। वहीं दूसरी किश्त 40% का भुगतान किया जाएगा। इसके बाद तीसरी किश्त में शेष 20% राशि का भुगतान किया जाएगा। यदि फंड की अनुपलब्धता के कारण किसी सहायक कंपनी द्वारा पहली किश्त का भुगतान 10 अक्टूबर तक संभव न हो, तो इसे अनिवार्य रूप से 31 अक्टूबर 2026 तक पूरा करने की अंतिम समय-सीमा तय की गई है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।