आद्रा मंडल में विकास कार्यों के कारण कई ट्रेनें रद्द, कुछ के रूट बदले

आद्रा मंडल में विकास कार्यों के चलते 11 अक्टूबर तक रेल यातायात प्रभावित रहेगा। कई ट्रेनें रद्द, कुछ आंशिक रूप से समाप्त और कई परिवर्तित मार्ग से चलेंगी।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: दक्षिण पूर्व रेलवे (SER) के आद्रा मंडल में चल रहे विकास कार्यों और बुनियादी ढांचे में सुधार के कारण 11 अक्टूबर 2026 तक रेल यातायात प्रभावित रहेगा। रेलवे प्रशासन द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इस दौरान कई मेमू और एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों को आंशिक रूप से समाप्त और मार्ग परिवर्तित किया गया है। रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेनों की समय-सारणी और अद्यतन स्थिति की जानकारी रेलवे पूछताछ केंद्र या अधिकृत ऐप से अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।

रद्द रहने वाली ट्रेनें

68046/68045 आसनसोल-आद्रा-आसनसोल मेमू: 5, 6, 7, 8, 9, 10 और 11 अक्टूबर 2026 को रद्द रहेगी।
68077/68078 आद्रा-भागा-आद्रा मेमू: 6, 9 और 11 अक्टूबर 2026 को रद्द रहेगी।
68023/68024 झाड़ग्राम-पुरुलिया-झाड़ग्राम मेमू: 5, 8 और 10 अक्टूबर 2026 को पूरी तरह रद्द रहेगी।
68053/68054 आद्रा-बड़ाभूम-आद्रा मेमू: केवल 11 अक्टूबर 2026 को रद्द रखी गई है।
68013/68014 खड़कपुर-टाटानगर-खड़कपुर मेमू: 5, 8 और 10 अक्टूबर 2026 को रद्द रहेगी।

आंशिक रूप से समाप्त होने वाली ट्रेनें

18035/18036 खड़गपुर-हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस: 6 और 11 अक्टूबर 2026 को चलने वाली यह ट्रेन आद्रा स्टेशन पर ही समाप्त होगी और वहीं से वापस खड़गपुर के लिए रवाना होगी।
63594/63593 आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल मेमू: 5, 6, 7 और 11 अक्टूबर 2026 को आद्रा स्टेशन तक ही चलेगी और वहीं से वापस होगी।
68053/68054 आद्रा-बड़ाभूम-आद्रा मेमू: 5, 7, 8 और 10 अक्टूबर 2026 को पुरुलिया स्टेशन तक ही चलाई जाएगी और वहीं से वापस होगी।
68055/68056 आसनसोल-टाटानगर-आसनसोल मेमू: 5, 8 और 10 अक्टूबर 2026 को आंशिक रूप से समाप्त/प्रारंभ की जाएगी।

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनें

18601 टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस: 8 अक्टूबर 2026 को अपने तय रूट के बजाय परिवर्तित मार्ग चांडिल-गुंडा बिहार-मूरी होकर चलेगी।
68056 टाटानगर-आसनसोल मेमू: 5, 6 और 11 अक्टूबर 2026 को आद्रा स्टेशन से न जाकर गढ़ध्रुबेश्वर-जयचंडी पहाड़ मार्ग (बायपास) से होकर गुजरेगी।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।