बिहार के लिए नासूर बन चुकी है बाढ़ : पप्पू यादव

पप्पू यादव ने बिहार की बाढ़ को गंभीर समस्या बताते हुए बांध निर्माण, ठेके और राहत व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने जिम्मेदार नेताओं, अधिकारियों और ठेकेदारों की जांच की मांग की।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पटना : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव ने कहा है कि 1990 से आज तक बिहार में जाति, धर्म और मजहब के नाम पर खुली लूट हुई है। बिहार के लिए बाढ़ नासूर बन चुकी है। बाढ़ आने पर असम, पंजाब और नेपाल को पैसा दिया गया, लेकिन बिहार को क्यों नहीं दिया गया?

उन्होंने सोमवार को आयोजित प्रेसवार्ता में पूछा कि बिहार से इतनी नफरत क्यों है? एक भी उद्योगपति ने बिहार को एक पैसा नहीं दिया। 1984 के बाद आज तक कोई बांध ढंग से नहीं बनाया गया। हर साल एक ही जगह बांध क्यों टूटता है और हर बार उसी ठेकेदार को कांट्रैक्ट क्यों दिया जाता है? इसमें शामिल नेताओं, मंत्रियों, सांसदों, विधायकों और अधिकारियों की भूमिका की जांच होनी चाहिए।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।