पलामू टाइगर रिजर्व जंगल सफारी के लिए 40 वाहन रजिस्टर्ड : पहली बार दो सर्किट पर जंगल सफारी शुरू

मानसून ब्रेक के बाद पलामू टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए खुल गया है। इस बार 40 सफारी वाहन पंजीकृत हैं और पहली बार दो सर्किट पर जंगल सफारी होगी।

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड का पलामू टाइगर रिजर्व यानी पीटीआर तीन महीने के मानसून ब्रेक के बाद फिर से पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। एक अक्टूबर से बेतला नेशनल पार्क में सैलानी घूमने पहुंच रहे हैं। बारिश के बाद जंगल में हरियाली बढ़ गई है और मौसम भी सुहाना हो गया है। पहाड़, झरने और घने जंगल के बीच पर्यटकों को बाइसन, चीतल, सांभर, हिरण, भालू, हाथी, तेंदुआ और मोर जैसे जानवर देखने का मौका मिलेगा। इस बार सफारी में भी बदलाव किया गया है। पहले जहां एक ही रास्ते से सफारी होती थी, अब दो अलग-अलग सर्किट बनाए गए हैं। इससे पर्यटक जंगल का ज्यादा हिस्सा देख सकेंगे। दोनों सर्किट के लिए अलग-अलग बुकिंग करनी होगी।

पर्यटकों की सुरक्षा के लिए पीटीआर में भी खास तैयारी की गई है। जंगल में जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं और एंटी-पोचिंग टीम को भी सक्रिय कर दिया गया है। जंगल की 24 घंटे निगरानी की जा रही है। बेतला के मुख्य गेट पर टिकट और दूसरी सुविधाओं को भी बेहतर किया गया है। जल्द ही एक ऐप शुरू होगा, जिससे सफारी की बुकिंग, गाइड और घूमने की जानकारी एक ही जगह मिलेगी। पर्यटकों को पार्क में पलामू के पारंपरिक और आदिवासी खाने का स्वाद भी मिलेगा। स्थानीय सामान और हस्तशिल्प की बिक्री से स्थानीय लोगों को रोजगार का मौका मिलेगा।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।