हिमाचल प्रदेश : सोलन में पैकेजिंग कंपनी में लगी भीषण आग, 100 से अधिक कर्मचारी सुरक्षित निकाले गए

हिमाचल के बद्दी में पैकेजिंग कंपनी में भीषण आग से अफरा-तफरी मच गई। 100 से अधिक कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, सात दमकल गाड़ियों ने आग बुझाई।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

शिमला: हिमाचल प्रदेश में सोलन जिले के बद्दी में एक पैकेजिंग कंपनी में भीषण आग लगने के बाद 100 से अधिक कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि आग पर काबू पाने के लिए दमकल की सात गाड़ियों को लगाया गया। पुलिस के अनुसार, सोमवार शाम विंटेक पैकेजिंग में आग लगी और देखते ही देखते इमारत में फैल गई। आग ने कंपनी की एक मंजिल को अपनी चपेट में ले लिया। पुलिस और दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

आग पर काबू पाने के लिए करीब सात दमकल गाड़ियां लगाई गईं। इनमें बद्दी से चार, नालागढ़ से एक और आसपास की औद्योगिक इकाइयों से दो दमकल गाड़ियां शामिल थीं। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि कंपनी को काफी नुकसान हुआ है। बद्दी के उपमंडलाधिकारी (एसडीएम) डॉ. संजीव कुमार ने कहा कि नुकसान की कुल मात्रा का आकलन संबंधित विभागों की टीमें करेंगी।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।