नाइजीरिया में वायुसेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 25 लोगों में से कोई जीवित नहीं बचा

नाइजीरिया के ओंडू प्रांत में वायुसेना का एटीआर-42 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में सवार 25 लोगों की मौत हुई, जबकि यात्रियों की संख्या को लेकर अधिकारियों के बयान अलग-अलग हैं।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

अबुजा : नाइजीरिया के दक्षिणी ओंडू प्रांत में सोमवार को नाइजीरियाई वायुसेना का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे उसमें सवार सभी 25 लोग मारे गए। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

वायुसेना ने एक बयान में बताया कि एटीआर-42 विमान नियमित मिशन के तहत देश के आर्थिक केंद्र लागोस जा रहा था। विमान में 20 यात्री और चालक दल के पांच सदस्य सवार थे।अधिकारियों के अनुसार, विमान रडार से गायब हो गया था और बाद में पता चला कि वह ओंडू प्रांत में नदी के किनारे बसे इग्बोकोडा कस्बे में एक नौसैनिक अड्डे के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
नाइजीरिया के विमानन मंत्री फेस्टस केयामो ने इससे पहले कहा था कि विमान में 32 लोग सवार थे। अधिकारियों ने दोनों बयानों में संख्या के अंतर का तत्काल कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।