महिला से दुष्कर्म: पुलिस ने आरोपी की मां के पास से खिलौना बंदूक और छह मोबाइल फोन जब्त किए

भुवनेश्वर में महिला से दुष्कर्म के आरोपी संतोष की मां के पास से पुलिस ने खिलौना बंदूक, छह मोबाइल फोन और अन्य सामान जब्त किया। जांच जारी।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

भुवनेश्वर: भुवनेश्वर में पुलिस ने एक महिला से कथित दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की मां के पास से खिलौना बंदूक, छह मोबाइल फोन और अन्य सामान जब्त किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की पहचान संतोष उर्फ श्रीधर पांडा (24) के रूप में हुई है। उसने कथित तौर पर 30 सितंबर की रात यहां अपने किराये के फ्लैट में मास्क पहनकर और खिलौना बंदूक दिखाकर 26 वर्षीय महिला को धमकाया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस ने बताया कि जांच अधिकारी जब तीन अक्टूबर को आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंचे, तब पुलिस की गोलीबारी में घायल होने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि कथित दुष्कर्म के बाद आरोपी अपनी मां और कुछ सामान को जगतसिंहपुर जिले में एक दूर के रिश्तेदार के घर छोड़ गया था।

उन्होंने बताया कि आरोपी की मां के साथ दूर का रिश्तेदार सोमवार को नयापल्ली थाने पहुंचा और आरोपी द्वारा अपने बैग में रखे गए सामान को पुलिस के सामने पेश किया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने खिलौना बंदूक के अलावा एक टी-शर्ट, तौलिया और छह मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। मामले की जांच की जा रही है।

 

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।