जी टाउन क्लब कर्मचारियों को बोनस का तोहफा, अधिकतम ₹40,503 मिलेगा बोनस

जमशेदपुर के जी टाउन क्लब कर्मचारियों को वित्तीय वर्ष 2025-26 के बोनस समझौते के तहत अधिकतम 40,503 रुपये, न्यूनतम 31,108 रुपये और औसतन 36,481 रुपये मिलेंगे।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : बिष्टुपुर स्थित जी टाउन क्लब के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए बोनस समझौते पर बुधवार को प्रबंधन और कैंटीन होटल रेस्टोरेंट वर्कर्स यूनियन के बीच सहमति बन गई। समझौते के तहत कर्मचारियों को अधिकतम 16 प्रतिशत यानी ₹40,503, न्यूनतम ₹31,108 और औसतन ₹36,481 बोनस मिलेगा।
समझौते पर क्लब प्रबंधन और यूनियन के प्रतिनिधियों ने हस्ताक्षर किए। प्रबंधन की ओर से चेयरमैन विनीत कुमार शाह, वाइस चेयरमैन राजेश कुमार झा, जनरल सेक्रेटरी विकास कुमार समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं यूनियन की ओर से अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, डिप्टी प्रेसिडेंट बीके डिंडा, जनरल सेक्रेटरी ददन सिंह समेत अन्य प्रतिनिधियों ने हस्ताक्षर किए।
समझौते के बाद प्रबंधन और यूनियन ने कहा कि क्लब के विकास के साथ कर्मचारियों की प्रगति भी हो रही है। दोनों पक्षों ने भविष्य में मिलकर काम करने और क्लब को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की बात कही।

Share This Article