Jamshedpur news : मानगो में विशाल मेगा मार्ट के पास अचानक एक विशालकाय पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर आवागमन प्रभावित हो गया।

हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। व्यस्त इलाके में पेड़ गिरने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
घटना के बाद लोगों के बीच सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। खासकर सड़क किनारे खड़े पुराने और विशाल पेड़ों की स्थिति की जांच जरूरी है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से किसी बड़े हादसे को टाला जा सके।
गनीमत रही कि जान-माल का नुकसान नहीं हुआ।


