नई दिल्ली: मशहूर यूट्यूबर ध्रुव राठी ने पुलिस हिरासत से रिहा होने के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर अपनी आपबीती साझा की है। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें गिरफ्तार या हिरासत में नहीं लिया गया, बल्कि उनके शब्दों में उनका “अपहरण” किया गया। राठी के मुताबिक, शनिवार सुबह करीब 7 बजे गुरुग्राम स्थित उनके आवास से उन्हें उठाया गया और लगभग 22 से 23 घंटे तक बैठाकर रखा गया।

ध्रुव राठी ने दावा किया कि जब पुलिसकर्मी उनके घर पहुंचे, तब वह सो रहे थे और उनके माता-पिता भी घर पर मौजूद थे। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें न तो कार्रवाई का स्पष्ट कारण बताया गया और न ही अपना फोन रखने या चप्पल पहनने का पर्याप्त मौका मिला।
प्रदर्शन से पहले पुलिस कार्रवाई
I was not arrested or detained, I was KIDNAPPED.
Thank you for your support, here’s the full story 👇 https://t.co/gcN8cAUOmY
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, ध्रुव राठी को दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले गुरुग्राम के सेक्टर-56 स्थित उनके आवास से हिरासत में लिया गया था। यह प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) से जुड़े मुद्दों को लेकर प्रस्तावित था।
रिहाई के बाद उठाए सवाल
रिहाई के बाद ध्रुव राठी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी नाराजगी जाहिर की और पूरी घटना को सार्वजनिक किया। उन्होंने अपने साथ हुई कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि नागरिकों को अपने अधिकारों और कानूनी प्रक्रिया के तहत उचित व्यवहार मिलना चाहिए।
इस मामले में पुलिस की कार्रवाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं।


