रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म की पारंपरिक रस्में शुरू, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की चूल्हे की पूजा-अर्चना

रामगढ़ में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने दिवंगत माता रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म पर पारंपरिक रीति-रिवाजों के तहत चूल्हे की पूजा की और अग्नि प्रज्वलित कर भोजन बनाने की शुरुआत की।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रामगढ़ : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अपनी गुरुवार को दिवंगत माता रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म के अवसर पर पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन करते हुए चूल्हे की पूजा-अर्चना की। इसके बाद अग्नि प्रज्वलित कर भोजन बनाने की प्रक्रिया की शुरुआत की।

श्राद्धकर्म के दौरान निभाई जाने वाली इन पारंपरिक रस्मों का विशेष महत्व है। मुख्यमंत्री ने परिवार की परंपराओं के अनुसार धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया।इससे पहले बुधवार को अपने नेमरा स्थित आवास पर लोगों की समस्याएं सुनी और अधिकारियों को उसके निराकरण का निर्देश दिया।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।